Rajasthan News : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या आदिवासी सोलर इंजीनियर थावरी देवी के नाम राजस्थान रॉयल जर्सी का अनावरण।

ब्यूरो प्रमुख महावीर चन्द्र आबूरोड राजस्थान
मुंबई में हुए एक इवेंट में राजस्थान रॉयल की तरफ से पिंक जर्सी का किया अनावरण, राजस्थान रॉयल के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा के कर कमलो द्वारा जर्सी का अनावरण।
– मुंबई महाराष्ट्र।
– सिरोही जिले के दूर दराज आदिवासी गांव निचलागढ़ के वेराफली की थावरी देवी गरासिया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या जयपुर से मुंबई पहुंची जहां पर एक इवेंट में राजस्थान रॉयल की तरफ से एक सशक्त महिलाओं के लिए थावरी देवी के नाम पिंक जर्सी का अनावरण किया। राजस्थान रॉयल के डायरेक्टर ऑफ़ क्रिकेट एवं श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार कुमार संगकारा के कर कमलो द्वारा हुआ। थावरी देवी गरासिया दूर दराज विद्युत वंचित ढाणियों के दुर्गम अंधेरे घरों में रोशनी फैलाने के बिंदी इंटरनेशनल संस्थान से जुड़ी है। थावरी देवी को स्थानीय गांवों में सोलर इंजीनियर से पुकारा जाता है। गत लोक सभा चुनाव में सिरोही जिले की मतदाता जागरूकता दल में जिला एम्बेसडर, राज्य सरकार द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों में बड़े स्तर पर सम्मानित तथा गत आईपीएल में राजस्थान रॉयल के जयपुर में टॉस के समय मौजूद चर्चा में आई थावरी देवी महिला सशक्तिकरण को लेकर समर्पित है।


Subscribe to my channel