ब्रेकिंग न्यूज़

Rajasthan News : पुलिस थाना विजयपुर (चितोड़गढ) मे एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण मे एक वर्ष से फरार 10 हजार रूपये के ईनामी अपराधी को दस्तयाब करने में सफलता

प्रदेश प्रमुख उत्तम सिंह राजपुरोहित राजस्थान

जिला पुलिस अधीक्षक श्री नरेन्द्रसिंह मीना IPS ने जानकारी देते हुए बताया कि वाछित अपराधियो की दस्तयाबी हेतु दिये गये निर्देशानुसार श्री सुमेरसिंह नि.पु. प्रभारी डीएसटी बाड़मेर मय टीम द्वारा पुलिस थाना विजयपुर (चितोड़गढ) मे एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में वांछित 10 हजार रूपये के ईनामी अपराधी हरजीराम जाट निवासी पोषाल पुलिस थाना शिव को दस्तयाब करने में सफलता हासिल की है।

कार्यवाही पुलिस श्री सुमेरसिंह नि.पु. प्रभारी डीएसटी बाड़मेर मय टीम द्वारा प्रकरण संख्या 4/2024 धारा 8/15,25.29 एनडीपीएस एक्ट व 3/25, 5/25 आर्म्स एक्ट पुलिस थाना विजयपुर (चितोड़गढ) मे वांछित 10 हजार रूपये के ईनामी अपराधी हरजीराम पुत्र कानाराम जाति जाट निवासी पोषाल नागड़दा पुलिस थाना शिव को सरहद पोषाल से दस्तयाब करने में सफलता हासिल की गई। मुलजिम की दस्तयाबी की सूचना पुलिस थाना विजयपुर जिला चितोड़गढ़ को दी गई है। जिसको अग्रीम कार्यवाही हेतु सूपर्द किया जाएगा। उक्त कार्यवाह मे श्री निम्बसिंह कानि. 220 व श्री मालाराम कानि. 342 की विशेष भूमिका रही।

पुलिस टीम :-

1. श्री सुमरेसिंह नि.पु. प्रभारी डीएसटी बाड़मेर।

2. श्री जमील खान उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना नागाणा मय टीम।

3. श्री प्रेमाराम हैड कानि. 586 प्रभारी डीएसटी टीम बाड़मेर।

4. श्री निम्बसिंह कानि 220 डीएसटी बाड़मेर

5. श्री मालाराम कानि. 342 डीएसटी बाड़मेर

6. श्री हनुमानराम कानि. 1485 डीएसटी बाड़मेर

7. श्री रमेश कुमार कानि. 1453 डीएसटी बाड़मेर

7. श्री स्वरूपसिंह ड्रा कानि 12 डीएसटी बाड़मेर

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button