Himachal Pradesh News : राज्य स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस शाहपुर के चंबी मैदान में आयोजित

ब्यूरो चीफ ओमप्रकाश शर्मा शिमला हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश का राज्य स्तरीय “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” जिला कांगड़ा में शाहपुर के चंबी मैदान में आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गगल एयरपोर्ट पहुंचने पर लोगों द्वारा आतमिय स्वागत के लिए हृदय से आभार भी व्यक्त किया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए हमारी सरकार विभिन्न योजनाएं चला रही है। आदीआबादी को पूरा हक प्रदान करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए हमारी सरकार पूरी निष्ठा से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की आर्थिक अर्थव्यवस्था की ताकत प्रदेश की महिलाएं हैं।
मुख्यमंत्री ने उपस्थित महिलाओं को आश्वस्त किया कि आने वाले बजट में महिलाओं के आर्थिक उत्थान के लिए अनेकों कदम उठाए जाएंगे। महिलाएं पुरुषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर विकास की एक नई गाथा लिखने में अपनी अहम भूमिका अदा करती आ रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यो के लिए प्रदेश भर से चयनित 60 महिलाओं को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री कर्नल धनीरामशांडिल, कृषि मंत्री चंद्र कुमार, पंचायती राज व ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ठाकुर, यागवेंद्र गोमा, केवल सिंह पठानिया, आशीश भूटेल, विप्लव ठाकुर, रघुवीर सिंह बाली विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel