ब्रेकिंग न्यूज़

Jharkhand News : धनबाद के जगरनाथ हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, स्कैन सेंटर और अल्ट्रासाउंड मशीन सील

ब्यूरो चीफ मिथिलेश पांडे धनबाद झारखंड

धनबाद। सरायढेला स्थित जगरनाथ हॉस्पिटल में पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के उल्लंघन का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। उपायुक्त माधवी मिश्रा के निर्देश पर पीसी एंड पीएनडीटी टीम ने अस्पताल में औचक निरीक्षण किया, जहां गंभीर अनियमितताएं पाई गईं।

बिना चिकित्सक के हो रहा था अल्ट्रासाउंड, टीम ने की कार्रवाई

जांच के दौरान टीम ने पाया कि अस्पताल के स्कैन सेंटर में डॉक्टर की अनुपस्थिति में ऑपरेटर द्वारा अल्ट्रासाउंड किया जा रहा था, जो पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत अवैध है। इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए सिविल सर्जन डॉ. चंद्रभानु प्रतापन की मौजूदगी में अल्ट्रासाउंड (यूएसजी) मशीन और स्कैन सेंटर को तत्काल सील कर दिया गया।

टीम में शामिल अधिकारी और जांच प्रक्रिया

कार्रवाई के दौरान टीम में कार्यपालक दंडाधिकारी रविंद्र नाथ ठाकुर, सहायक नोडल पीसी एंड पीएनडीटी डॉ. विकास कुमार राणा, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. राकेश इंदर सिंह, डॉ. सम्स तबरेज आलम और एनजीओ प्रतिनिधि पूजा रत्नाकर मौजूद थे।

अन्य जांच केंद्रों पर भी नजर, होगी सख्त कार्रवाई

सिविल सर्जन डॉ. चंद्रभानु प्रतापन ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर पूरे जिले में जांच केंद्रों की निगरानी बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि यदि कोई अस्पताल या क्लिनिक पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस अभियान के तहत धनबाद जिले के अन्य स्कैन और अल्ट्रासाउंड सेंटरों का भी औचक निरीक्षण किया जाएगा। किसी भी तरह की अनियमितता मिलने पर संबंधित केंद्रों को सील करने में देर नहीं की जाएगी।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button