छत्तीसगढ़राज्यशिक्षा

Chhattisgarh News सरस्वती शिशु मंदिर चारामा की श्रिया जुर्री पंडित जवाहरलाल नेहरु उत्कर्ष योजना परीक्षा जिले में प्रथम स्थान

100 अंक पूर्णांक में 97 अंक प्राप्त कर कांकेर जिला में प्रथम स्थान प्राप्त किया है!

✍️ रिपोर्टर डॉ रमाशंकर श्रीवास्तव कांकेर छत्तीसगढ़

कांकेर! जिले के प्रतिष्ठित विद्यालय सरस्वती शिशु मंदिर चारामा के कक्षा पंचम की छात्रा कुमारी श्रिया जुर्री ने पंडित जवाहरलाल नेहरू उत्कर्ष योजना परीक्षा में 100 अंक पूर्णांक में 97 अंक प्राप्त कर कांकेर जिला में प्रथम स्थान प्राप्त किया है! उक्त बालिका एक कृषक परिवार से है इनके पिता श्री अवध राम जुर्री, तथा माता श्रीमती ममता जुर्री ग्राम बाबू कोहका, चारामा के निवासी हैं! विद्यालय के सभी आचार्य, प्राचार्य ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किए हैं! वही विद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ रमाशंकर श्रीवास्तव ने खुशी व्यक्त करते हुए तेजस्वी बालिका को एवं समस्त आचार्य परिवार व विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती माया देवी यादव को बधाई दी!

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button