राजस्थानराज्य

Rajasthan News गैंगस्टर को फॉलो करने पर युवक गिरफ्तार: रोहित गोदारा को किया था फॉलो, एक दिन पहले सीकर में की थी कार्रवाई

रिर्पोटर कपिल देव शर्मा सीकर राजस्थान

सोशल मीडिया पर अपराधियों और गैंगस्टरो का महिमा मंडन और फॉलो करने वालों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने युवको को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना अधिकारी विजय कुमार ने बताया की आरोपी युवक रोहित गोदारा के फेसबुक पेज को फॉलो और लाइक करने वाले संदीप बिरजनिया हीरानगर निवासी को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने धारा 151 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार किया गया। फिलहाल कोतवाली पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है। एक दिन पहले सीकर में की गई थी कार्रवाई कोतवाली थाना अधिकारी ने बताया कि आगे भी ऐसे गैंगस्टर व आपराधिक तत्वों का सोशल मीडिया पर समर्थन व फॉलो करने वाले युवकों पर कार्यवाही की जाएगी साथ ही पुलिस ऐसे लोगों पर बराबर नजर रख रही हैं। पुलिस ने एक दिन पहले ही सीकर में एक ऐसी कार्रवाई की थी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button