
रिपोर्टर राजुदास वैष्णव रायपुर पाली राजस्थान
राजस्थान कलाकार मंच के संस्थापक अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह मण्डली के नेतृत्व में आज झुंझुंनू जिले के कलाकारों ने जिला कलेक्टर महोदय से मुलाकात कर मुख्यमंत्री जी के नाम कलाकारों की आठ माँगों का ज्ञापन सौंपा गायक सुमेर सिंह जांगिड़ ने गजेन्द्र सिंह मण्डली के निर्देशानुसार बताया कि झुंझुंनू जिला कलेक्टर महोदय के ऑफिस के बाहर झुंझुंनू जिले के कलाकार इकट्ठा हुए और गजेन्द्र सिंह मण्डली का शॉल ओढ़ाकर व मालाऐं पहनाकर भव्य स्वागत किया तथा कलाकार एकता जिंदाबाद और हमारी माँगें पूरी करो कलाकारों के पेंशन शुरू करो के नारों से आकाश को गुंजायमान कर दिया उसके बाद जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन लेते वक्त कलेक्टर साहब ने भी कहा कि कलाकार कला और संस्कृति को जिंदा रखने का काम अपनी कला के माध्यम से करता रहता है इसलिए कलाकारों के लिए सरकार भी समय समय पर कार्य करती रहती है इस मौके पर कलाकारों को संबोधित करते हुए गजेन्द्र सिंह मण्डली ने कहा कि राजस्थान ले प्रत्येक जिले में हम जा रहे है अब तक बाड़मेर, राजसमंद, पाली, जोधपुर, जालोर, और जैसलमेर में हम हमारी आठ माँगों का ज्ञापन हम वहाँ के जिला कलेक्टर महोदय को सौंप चुके है आज झुंझुंनू जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन दे रहे है और माँग कर रहे है कि जिस तरह सरकार ने बेटी बचाओ अभियान को चलाया है उसी तरह सरकार को अब कला व कलाकार बचाओ अभियान चलाना चाहिए
कलाकारों की आठ मुख्य माँगें हैं जो इस प्रकार है।
1 उत्तरप्रदेश की तरह राजस्थान के कलाकारों के लिए भी चार हजार मासिक पेंशन शुरू होनी चाहिए
2 कलाकारों के पूरे परिवार का एक करोड़ का स्वास्थ्य बीमा होना चाहिए
3 जिन जिलों में ऑल इंडिया रेडियो के स्टूडियो नही है उस जिले में स्टूडियो बनाकर उसी जिले के कलाकारों को वहाँ काम मिलना चाहिए
4 दूरदर्शन पर कलाकारों को सरल प्रक्रिया के तहत काम मिलना चाहिए, दूरदर्शन पर जादूगरों के लिए एक टेलेंट शो शुरू करना चाहिए
5 कलाकारों को मजदूरों की श्रेणी में लेकर उन्हें खाद्य सुरक्षा से जोड़ना चाहिए
6 कलाकारों के बच्चों को स्कूटी ,लैपटॉप और साइकिल देनी चाहिए
7 कलाकारों के लिए कलाकार कॉलोनी के निर्माण करके बेघर कलाकार को वहाँ घर देना चाहिए
8 आर्थिक दृष्टि से कमजोर कलाकारों को बिना ब्याज का लोन देने चाहिए ताकि वो अपने जीवन स्तर को ऊँचा उठा सके।
ज्ञापन देते वक्त प्रताप सिंघल, खुशहाल सिंह, सुभाषचंद्र भालोठिया, सुरेश कुमार सैन, कैलाश बेदी, विनोद कुमार बेदी, सुरेश कुमार जांगिड़, गौतम जांगिड़, ओमप्रकाश बेदी, पुरषोत्तम लाल, विशंभर लाल, कृष्ण कुमार बेदी, मुकेश कुमार, राजेंद्र कुमार, रामअवतार मेघवाल, आनंद कुमार, सुरेंद्र कुमार बेदी, महेन्द्र सिंह, थावरमल, जगमाल बेदी, बलवीर बेदी, संजीव ओला, श्याम सुंदर, दलीप बेदी, पूर्णमल बेदी, श्रवणलाल, सुमेर सिंह बेदी, महेंद्र सिंह, विकाश कुमार शर्मा, अभिषेक बेदी, मनोज कुमार, ओमप्रकाश मेघवाल, लीलाधर सैनी, रोहिताश, मंदरूप, बृजलाल, कुलदीप जांगिड़, हरिराम, नेकीराम बेदी, राजेश कुमार बेदी, सजन बेदी, सुनील कुमार, भोजराज सिंह, आजाद अली आदि दर्जनों कलाकार उपस्तिथ थे।

Subscribe to my channel