महाराष्ट्रराज्य

Maharashtra News चारगांव जंगल परिसर में रेल से कटकर एक महिला की मौत

रिपोर्टर वहाबअली सैय्यद चंद्रपूर महाराष्ट्र

सिंदेवाही तहसील में आनेवाले चारगांव जंगल परिसर में रेलवे से कटकर एक महिला की मौत होने की घटना उजागर हुई. प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंदेवाही तहसील के मृतक धुर्पताबाई दशरथ मेश्राम वय 65 वर्ष जाटलापुर तुकुम निवासी यह पागलपन में सोमवार को सुबह 10:00 बजे घर से निकली थी वह चारगांव जंगल परिसर में रेलवे गाड़ी से कटकर मौत हो गई. फिर्यादि के रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दाखिल कर पुलिस उप निरीक्षक सागर महल्ले पोलीस उपनिरीक्षक भास्कर ठाकरे यह घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर शव को शवविच्छेदन के लिए ग्रामीण रुग्णालय सिंदेवाही में रवाना किया. मर्ग दाखिल कर आगे की जान सिंदेवाही पुलिस स्टेशन के थानेदार तुषार चव्हान के मार्गदर्शन में प्राथमिक तपाश सिंदेवाही पुलिस उप निरीक्षक सागर महल्ले,सिंदेवाही पुलिस उपनिरीक्षक भास्कर ठाकरे कर रहे हैं.

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button