ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : मोबाइल टावर से AC चोरी की घटना का खागा पुलिस ने किया पर्दाफाश

घटना का खुलासा करते समय 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी की गई AC सहित घटना में इस्तेमाल किए गए उपकरण भी किए बरामद।

रिपोर्टर शत्रुघन फ़तेहपुर उत्तर प्रदेश 

इण्डस मोबाइल टावर लिमिटेड की सहयोगी कंपनी के टेक्नीशियन द्वारा खागा थाने पर मोबाइल टावर से AC चोरी होने की सूचना देने के बाद की गई कार्यवाही, शिकायत के आधार पर मु0अ0सं0 287/2026 धारा 305(e) BNS के तहत मुकदमा पंजीकृत कर शुरु की गई थी विवेचना। मुखबिर की सटीक सूचना व अभियान चलाने के आधार पर थाना क्षेत्र के संवत पुलिया के पास से अभियुक्त रोहित विश्वकर्मा निवासी ग्राम टेनी, थाना खागा को पुलिस ने दबोचा,कब्जे से चोरी गई Acme-09TR ,AC,कटर, प्लास, पेचकस, 06 रिंच, 05 पाना, मल्टीमीटर, विभिन्न प्रकार की चाबियों के साथ तथा एक मोटरसाइकिल बरामद, मामले में धारा 317(2) BNS कि-की गई बढ़ोतरी।

पुलिस की पूछताछ में अभियुक्त ने बताई चोरी की दास्तां,मोबाइल टावरों पर तकनीकी कार्य करने के दौरान मिली जानकारी का लाभ उठाकर उसने अपने एक साथी के साथ टावर परिसर में प्रवेश कर की गई थी AC की चोरी, अभियुक्त द्वारा AC बेचने के उद्देश्य से छिपाकर रखा गया था, गिरफ्तार अभियुक्त का एक साथी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। उ0नि0 बंशीधर राय, चौकी प्रभारी महिचा मंदिर,का0 राघवेन्द्र सिंह का0 अंशुल कुमार,का0 विकास यादव द्वारा की गई कार्यवाही।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button