बस्तर में पहली बार “द ह्यूमन एडिशन” का अनोखा मंच,, ‘ओपन वर्डिक्ट’ सीजन 1, एपिसोड 1 का सफल आयोजन

द ह्यूमन एडिशन द्वारा आयोजित “ओपन वर्डिक्ट – सीजन 1, एपिसोड 1” ने 27 जुलाई को बस्तर आर्ट गैलरी मे अपना सफल आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। यह बस्तर का अपनी तरह का पहला मंच था, जहाँ युवाओं को केवल एक मिनट के भीतर अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और मंच संचालन क्षमता दिखाने का अवसर दिया गया। इस मंच की सबसे खास बात यह रही कि इसमें केवल प्रतिभाशाली ही नहीं, बल्कि नॉन-टैलेंट प्रतिभागियों को भी अपने आत्मविश्वास के दम पर मंच पर आने का समान अवसर दिया गया। कार्यक्रम में 250 से अधिक दर्शकों की उपस्थिति रही, जिन्होंने पूरे आयोजन को भरपूर सराहना और उत्साह दिया। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के साथ-साथ ओडिशा के भुवनेश्वर से 13 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त कांकेर, कोंडागांव एवं ओडिशा से भी प्रतिभागियों की उल्लेखनीय भागीदारी रही, जिसने आयोजन को अंतरराज्यीय स्वरूप प्रदान किया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सूर्य भारती एवं किसले साहू विजेता बने। दोनों विजेताओं को ₹10,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम का मूल्यांकन प्रतिष्ठित पैनलिस्ट लुतिकुर्ती हर्ष, जितेंद्र झज्ज , देवेश चंडक एवं आधार कुशवाहा द्वारा किया गया। सभी निर्णायकों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए रचनात्मक सुझाव भी दिए। कार्यक्रम का सफल संचालन द ह्यूमन एडिशन की संस्थापक निशा नागवंशी ने किया।

निशा नागवंशी ने कहा कि द ह्यूमन एडिशन का उद्देश्य ऐसा मंच तैयार करना है, जहाँ हर युवा बिना किसी झिझक के अपने आत्मविश्वास के साथ मंच पर आए और अपनी पहचान बनाए। यह पहल प्रतिभा से अधिक साहस, अभिव्यक्ति और आत्मविश्वास का उत्सव है।इस सफल आयोजन के पीछे द ह्यूमन एडिशन की समर्पित कोर टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। टीम में वंश बराड़िया, भाग्यांश राज पंबोई , किशन अग्रवाल, अंजलि कुशवाहा, वंशिका गौतम, रौनक रवित दानी , टीम इंसेन विजुअल्स, गौरव राव, निलेश कुमार नेताम, आदर्श मौर्य, सुशंक नेताम, श्रीकांत जायसवाल ,अमन और उत्तम ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समापन समारोह को यादगार बनाने में ध्वनि बैंड का विशेष योगदान रहा। द ह्यूमन एडिशन परिवार बैंड के सभी कलाकारों का हृदय से आभार व्यक्त करता है। बैंड का नेतृत्व गायक शिष्टनेश वालिया ने किया, जबकि ईशान (फ्लूट), बेनी(ड्रम्स), रौनक रावतदानी (इलेक्ट्रिक गिटार) तथा निलेश (लीड गिटार) ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। उनकी ऊर्जा और संगीत ने ओपन वर्डिक्ट – सीजन 1, एपिसोड 1 के समापन को यादगार बना दिया। द ह्यूमन एडिशन ने बताया कि यह केवल शुरुआत है। आने वाले समय में ऐसे और भी मंच आयोजित किए जाएंगे, ताकि बस्तर एवं आसपास के युवाओं को अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति को नए आयाम देने का अवसर मिल सके।


Subscribe to my channel