ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : रामप्रवेश का सड़क दुर्घटना में दुखद निधन पर पुलिस महकमें में शोक की लहर

रिपोर्टर शत्रुघन फ़तेहपुर उत्तर प्रदेश 

Fatehpur-आरक्षी रामप्रवेश का सड़क दुर्घटना में दुखद निधन पर पुलिस महकमें में शोक की लहर,पुलिस लाइन फतेहपुर में लाया गया पार्थिव शरीर,पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा पुष्पचक्र अर्पित कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि,अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक तथा पुलिस लाइन व जनपद के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत मुख्य आरक्षी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर की गई श्रद्धासुमन,शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना की गई व्यक्त।

दिवंगत मुख्य आरक्षी के कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित एवं समर्पित सेवाकाल को स्मरण करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई,धाता थाने में तैनात थे मृतक आरक्षी रामप्रवेश।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button