
रिपोर्टर मिथिलेश पांडेय धनबाद झारखंड
धनबाद स्टेशन के आसपास बसे अबादियों में हड़कंप मच गया है। अतिक्रमण भूभाग को खाली करने एवं पुराने ढांचे को ध्वस्त करने तथा समतलीकरण करने हेतु पहले चरण में माफी का काम शुरू किया गया है। बताते चलें कि धनबाद स्टेशन का भव्य एवं आकर्षण रूप देने के लिए पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ने धनबाद स्टेशन का दौरा किया ।महाप्रबंधक ने नए डीआरएम कमल किशोर सिन्हा तथा निवर्तमान डीआरएम आशीष बंसल के साथ स्टेशन के दोनों छोर, आसपास स्थित रेलवे कॉलोनी, गया पुल, और अंडरपास स्थलों का भौतिक निरीक्षण बहुत बारीकी से किया इस दौरान वरीय अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश भी दिया। पूर्व मध्य रेलवे के जीएम अनुपम शर्मा ने धनबाद स्टेशन का लुक एवं विस्तारीकरण से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी।

Subscribe to my channel