महाराष्ट्रराज्य

Maharashtra News बालिका के बाल विवाह के मामले में परली वै. ग्रामीण थाने में मामला दर्ज

रिपोर्टर सिध्दार्थ घाटे बीड महाराष्ट्र

बीड जिले के ठरली वै. तालुके में नंदागावल गांव में 16 साल की लाडकी का बाल विवाह करणे का मामला आया सामने. इस मामले में परली वै. ग्रामीण पुलिस थाने में मामला हुआ दर्ज. इस मामले में नाबालिग लड़की के माता-पिता, बच्ची के माता-पिता, दोनों के मामा, फोटोवाला, भटजी, आचार्य और मंडपवाला सहित 183 लोगों के खिलाफ बाल विवाह रोकथाम अधिनियम के तहत परली ग्रामीण थाना में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार परली तालुका के नंदगौल की 16 वर्षीय किशोरी का आज दोपहर गांव के समीप स्थित चोपनवाड़ी के एक युवक से बाल विवाह हुआ. उक्त छात्रा 10वीं कक्षा में पढ़ती है और उसका गणित का पेपर आज सोमेश्वर विद्यालय घाटनंदूर में था. लेकिन वह पेपर से अनुपस्थित रही। इसी दौरान उसका बाल विवाह हुआ था। बीड के चाइल्ड लाइन सदस्य तत्शील कांबले को जैसे ही इस बात का पता चला, उन्होंने बाल विवाह रोकने की कोशिश की। लेकिन प्रशासनिक व्यवस्था नंदगौल पहुंचने से पहले ही बाल विवाह हो गया। उसके बाद तत्वशील कांबले ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को इसकी जानकारी दी.

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button