झारखंडराज्य

Jharkhand News धनबाद न्यू टाउन हॉल में इसकॉन द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कृष्ण उत्सव का आयोजन रविवार की शाम को किया गया।

रिपोर्टर राजू अंसारी कतरास झारखंड

उत्सव का उद्घाटन भाजपा विधायक राज सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर किया।कृष्ण उत्सव में भाजपा कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह, रमा सिन्हा सहित अन्य सम्मिलित हुई। कृष्ण उत्सव कार्यक्रम में 100 से अधिक विदेशी भक्त मुख्य रूप से शामिल हुई।हजारो स्थानीय भक्त न्यू टाउन हॉल पहुच भक्ति कार्यक्रम का आनन्द उठाये।

वही कृष्ण उत्सव में विदेशी भक्तों द्वारा प्रस्तुस किया गया भक्ति नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा।अमेरिका, रूस व यूरोप से आए भक्तों ने चक्र डांस, त्रिडंडा डांस, रिबन स्टिक्स पोई डांस और श्याम डांस की प्रस्तुति से पूरा वातावरण को भक्तिमय हो गया। विदेशी भक्त ने कहा कि उनका आधा दिल रूस और यूक्रेन के लिये है।लेकिन हृदय इंडिया के लिये है।इंडिया में पर्यटक नही बल्कि तीर्थयात्री के रूप में यहाँ आये है। वही भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने कहा कि सनातन धर्म इंडिया में केवल नही बल्कि विदेशों में भी अब लोग अपना रहे है।विदेशी लोग सनातन को अपनाकर इसका प्रचार प्रसार कर रहे है। धनबाद इसकॉन प्रबंधक नामदेव दास ने कहा कि कृष्ण उत्सव में 100 से अधिक विदेशी भक्त आये है।उनके द्वारा भक्ति नृत्य प्रस्तुत किया गया है।पूरे विश्व मे आज सनातन धर्म को मान रहे है लोग।वे सनातन धर्म का प्रचार प्रसार कर रहे है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button