
रिपोर्टर कपिल देव शर्मा सीकर राजस्थान
होली स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह परशुराम भवन भूमि स्थल विद्युत पावर हाउस के पीछे गांवड़ी गणेश्वर रोड नीमकाथाना में बड़े धूमधाम से महाराज बिहारी दास जी घुघाडीधाम महावा एवं महाराज माधव दास जी नरसिंह पुरी धाम के सानिध्य एवं डॉक्टर देवकीनंदन तिवाडी कार्यकारी अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की अध्यक्षता में बड़े आयोजित हुआ इस समारोह के मुख्य अतिथि महेश शर्मा अध्यक्ष राज्य मंत्री राजस्थान राज्य विप्र कल्याण बोर्ड राजस्थान सरकार एवं सुरेश मोदी विधायक नीमकाथाना एवं अध्यक्ष राजस्थान व्यापारी कल्याण बोर्ड राजस्थान सरकार तथा विशिष्ट अतिथि मंजू शर्मा उपाध्यक्ष राजस्थान राज्य विप्र कल्याण बोर्ड राजस्थान सरकार, विजय हरितवाल, अंजनी कुमार शर्मा अतिरिक्त संभागीय आयुक्त राज्य कर जयपुर, जे. पी. गौड़ अतिरिक्त जिला कलेक्टर झुंझुनू, महेश शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विप्र सेना, पंकज पचलंगिया युवा प्रदेशाध्यक्ष गौड़ ब्राह्मण महासभा राजस्थान, नवीन शर्मा प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय, कांता प्रसाद शर्मा पूर्व प्रधान एवं पीसीसी सदस्य, सुरेश जोशी पूर्व उपप्रधान पंचायत समिति नीमकाथाना, समाजसेवी पुष्कर तिवाडी, दिनेश दादिया प्रदेश उपाध्यक्ष विप्र सेना आदि माननीय अतिथियों ने कार्यक्रम में पधार कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई गांव गांव एवं शहर से सैकड़ों की संख्या में पधारे माननीय गौड समाज के महानुभाव एवं मातृशक्ति इसकी साक्षी बने कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत भगवान परशुराम जी एवं मां सरस्वती के चित्र के समक्ष अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलन कर मनोज गौड़ के सानिध्य में 11 पंडितों ने स्वस्तिवाचन कर के की कार्यक्रम में प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का, राजकीय सेवा आदि में चयन हुए एवं अवार्ड प्राप्त एवं एवं प्रस्तावित भवन के लिए आर्थिक सहयोग देने वाले भामाशाओ, जनप्रतिनिधियों का माननीय अतिथियों के द्वारा स्वागत सत्कार किया गया माननीय अतिथियों एवं गौड समाज के समक्ष गौड परशुराम सेवा समिति के द्वारा समिति के गठन का उद्देश्य एवं कार्य योजना की जानकारी दी गई कार्य योजना की भूरी भूरी प्रशंसा की और कहा कि इससे गौड़ समाज समाज कीछात्र-छात्राएं शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी होंगे।
आज के कार्यक्रम की शोभा
समाज की मातृशक्ति से हुई आए हुए अतिथियों ने भी प्रशंसा की कि हमने अनेक कार्यक्रम देखे हैं कार्यक्रम में पुरुषों के बराबर महिलाओं की संख्या है। गांव ढाणी शहर से पधारे सभी महानुभाव एवं मातृशक्ति नै गरिमामय समारोह के लिए कहा कि हमें गर्व की बात है कि पहली बार नीमकाथाना में समाज की भूमि पर समाज का आयोजन पधारे हुए महानुभाव के खिलखिलाते चेहरे से गौड परशुराम सेवा समिति के कार्यकर्ताओं को भी बड़ा गर्व महसूस हुआ जानकारी देते हुए समिति के पवन शर्मा एवं वैद्य प्रदीप शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सभी कार्यकर्ता रात दिन मेहनत कर रहे थे पहली बार हमारी टीमे म गांव ढाणी शहर के वार्ड तक पहुंची इस गरीमाय समारोह में पधारे माननीय अतिथियों समाज के सभी वरिष्ठ जनो, सम्मानीय महानुभाव एवं मातृशक्ति को बहुत-बहुत धन्यवाद आभार साधुवाद जिन्होंने अपने अमूल्य समय में से समय निकालकर इस गर्मी में पधारे और लंबे समय तक चले कार्यक्रम को धैर्य से देखा सुना महेश शर्मा अध्यक्ष विप्र कल्याण बोर्ड, विधायक सुरेश मोदी एवं अध्यक्ष राजस्थान व्यापारी मंडल राजस्थान सरकार जयपुर भामाशाह समाज के संरक्षक, डॉ देवकीनंदन तिवाडी कार्यकारी अध्यक्ष संरक्षक, डॉ देवकीनंदन तिवाडी कार्यकारी अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा समाजसेवी एवं भामाशाह पुष्कर तिवारी को समिति के द्वारा बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया गया। जिन्होंने प्रस्तावित परशुराम भवन के लिए आर्थिक सहयोग देने की घोषणा कीआसाराम शर्मा छावनी, वार्ड पार्षद एवं संतोष, प्रशांत मिश्रा एवं अनुज मुकेश साउंड का भी धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया समाज के लिए टेंट भोजन माइक सब निशुल्क उपलब्ध कराया।
सिमिति ने विशेष धन्यवाद दिया युवाओं को :-
गोड़ विप्र समिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु ब्रह्मण युवा मोर्चा नीमकाथाना व सभी युवाओं का धन्यवाद ज्ञापित किया कि सभी साथियों ने युद्ध स्तर से समारोह की तैयारियां कर समारोह को शानदार बनाया इसके लिए हमारे युवा साथी विशेष रूप से धन्यवाद के पात्र हैं जिन्होंने पूरी मेहनत से अपने दायित्व का निर्वहन किया। सभी को समिति के द्वारा बहुत-बहुत धन्यवाद आभार।

Subscribe to my channel