धर्मबिहार

Bihar News श्रीरामचरितमानस का 20 वां राष्ट्रीय सम्मेल कलश शोभायात्रा के साथ प्रारंभिक,लगभग 125 कुमारी कन्याएं शोभा यात्रा में हुईं

रिपोर्टर गौतम कुमार झा बेगूसराय बिहार

श्रीरामचरितमानस का 20 वां राष्ट्रीय सम्मेल कलश शोभायात्रा के साथ प्रारंभिक,लगभग 125 कुमारी कन्याएं शोभा यात्रा में हुईं शामिल
चेरियाबरियारपुर. वाणी विनायक श्रीराम चरित मानस गोष्ठी के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में श्रीराम चरित मानस प्रचार संघ का 20 वां राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ शाहपुर पंचायत में कलश शोभायात्रा के साथ किया गया. गाजे-बाजे के साथ निकली कलश शोभायात्रा में पंचायत के लगभग 125 कुमारी कन्याओं ने भाग लिया. इस दौरान पंचायत के बीचोंबीच प्रवाहित होने वाली बुढ़ी गंडक नदी के बसौना घाट से कलश में जल भरकर निकलीतथा स्टेट हाइवे 55 के रास्ते पंचायत के विभिन्न गली मुहल्लों का भ्रमण कर रामधुनी चौक स्थित भव्य एवं आकर्षक मुख्य तोरणद्वार से कार्यक्रम की ओर प्रवेश कर गई. तत्पश्चात विधि विधान से कार्यक्रम स्थल पर कलश स्थापन किया गया. बताते चलें कि पांच दिवसीय सम्मेलन की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है. इसके लिए शाहपुर रामधुनी चौक पर बड़ा एवं भव्य तोरण द्वार बनाया गया है. साथ ही सम्मेलन स्थल तक खूबसूरत सजावट के साथ सम्मेलन के लिए भव्य एवं आकर्षक पंडाल का निर्माण किया गया है.
उक्त बाबत जानकारी देते हुए संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यनारायण मिश्र ने बताया 5 दिवसीय सम्मेलन का समापन 16 मार्च को होगा. इस सम्मेलन में जगत गुरु शंकराचार्य श्रीमद् स्वामी वासुदेवानंद जी महराज बद्रिकाश्रम उतरांचल, श्री श्री 108 श्री राम किंकराचार्य जी महाराज अयोध्या, श्री श्री 108 श्री लवकुश जी महराज, हनुमान गढ़ी उत्तरप्रदेश सहित दर्जनों संत पहुंच रहे हैं.

कार्यक्रम की सफलता के लिए आयोजन समिति के सदस्य अशोक सिंह, भोला झा, सूर्यकांत पाठक, पूर्व मुखिया निरंजन सिंह, मुखिया प्रतिनिधि बमबम कुमार,सूरज बाबा, संतोष कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता तत्परता से लगे हुए हैं

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button