उत्तराखण्डराज्यशिक्षा

Uttarakhand News शासन की निगरानी में होगी इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल की नियुक्ति

रिपोर्टर राजेश सिंह राजा कोली पौड़ी गढ़वाल उत्तराखण्ड

पौड़ी के जखेटी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य के चयन की प्रक्रिया अब शासन की निगरानी में होगी। शिक्षा सचिव रविनाथ रमन ने शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक स्तर के तीन अफसरों की कमेटी का गठन किया है। कमेटी हाईकोर्ट के निर्देश पर बनाई गई है। अपर निदेशक माध्यमिक महावीर सिंह बिष्ट के परिजन के भी प्रधानाचार्य पद के लिए दावेदार होने की वजह से पारदर्शिता के लिहाज से यह निर्णय लिया गया।शिक्षा सचिव के अनुसार, तीन सदस्यीय उच्च स्तरीय कमेटी डीजी-शिक्षा बंशीधर तिवारी को अपनी रिपोर्ट देगी। रिपोर्ट की संस्तुतियों के आधार पर डीजी पौड़ी के सीईओ को नियुक्ति के लिए दिशा-निर्देश देंगे। चयन प्रक्रिया प्रभावित होने का आरोप लगाते हुए पौड़ी के विमल कुमार ने हाईकोर्ट में रिट दायर की थी। हाईकोर्ट ने शिक्षा सचिव को चयन प्रक्रिया के लिए नई कमेटी बनाने के आदेश दिए। इस कमेटी में संयुक्त निदेशक डॉ. एसबी जोशी, संयुक्त निदेशक हरीश चंद्र सिंह रावत और विभागाध्यक्ष- सीमेट दिनेश गौड़ को रखा गया है। इसके साथ ही शिक्षा सचिव ने कॉलेज की नई प्रबंध कमेटी का गठन होने तक एडीएम पौड़ी को कालेज का नियंत्रक नियुक्त करने की मंजूरी भी दे दी है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button