Uttar Pradesh News : थाना पुरन्दरपुर पुलिस द्वारा नाबालिक बालिका से दुष्कर्म एवं हत्या के प्रयास का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश
पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के मार्गदर्शन व पर्यवेक्षण मे थाना पुरन्दरपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 217/26 धारा 109(1), 65(2) बीएनएस व 5m/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त मेवा (उम्र 59 वर्ष) को मुखबिर की सूचना पर हरैया खुर्द चौराहे से गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही हेतु न्यायालय भेजा गया।
घटना का विवरण:
थाना पुरन्दरपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम राजमन्दिर खुर्द में दिनांक 09.09.2026 को पीड़िता की नाबालिग पुत्री को आरोपी मेवा द्वारा रास्ते में पकड़कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया तथा जान से मारने की नीयत से उसका गला दबाकर हत्या का प्रयास किया गया था तथआ घटना के बाद से ही अभियुक्त फरार चल रहा था । अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 217/26 धारा 109(1), 65(2) बीएनएस व 5m/6 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया था । वांछित अभियुक्त मेवा पुत्र खुद्दुर साकिन राजमन्दिर खुर्द थाना पुरन्दरपुर जनपद महराजगंज को गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
• नाम: मेवा पुत्र खुद्दुर
• निवासी: राजमन्दिर खुर्द, थाना पुरन्दरपुर, जनपद महराजगंज
• उम्र: 59 वर्ष
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
1. थानाध्यक्ष गौरव राय कन्नौजिया (थाना पुरन्दरपुर)
2. उ0नि0 अभय नारायण सिंह
3. उ0नि0 अजय कुमार
4. का0 आदित्य यादव
5. का0 अरविन्द यादव
6. का0 विशाल सिंह
7. का0 दिलीप यादव
8. का0 आलोक गुप्ता



Subscribe to my channel