IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत थाना पनियरा पुलिस ने महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा एवं सरकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक ।

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ (द्वितीय चरण) अभियान के क्रम में आज दिनांक 11.09.2026 को थाना पनियरा की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा क्षेत्र में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। थाना पनियरा की महिला उप निरीक्षक प्रिया गौतम व महिला आरक्षी पूनम रानी की टीम द्वारा क्षेत्र के 1. प्राथमिक विद्यालय, शीशगढ़ में भ्रमणशील रहकर बालिकाओं एवं बच्चों को उनकी सुरक्षा, अधिकारों एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया।

महिलाओं व बालिकाओं को आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों—1090 (महिला पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) तथा 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन) के प्रयोग के बारे में विस्तार से बताया गया। ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’, ‘सखी-वन स्टॉप सेंटर’, ‘पॉक्सो एक्ट’ एवं ‘मिशन शक्ति’ से जुड़ी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पम्पलेट वितरित किए गए। सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध संदेश: कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन हेतु लोगों को जागरूक किया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button