झारखण्डराज्य

Jharkhand News धनबाद उपायुक्त संदीप सिंह द्वारा भागा स्टेशन पीडीएस दुकान का औचक निरीक्षण किया गया

रिपोर्टर मिथिलेश पांडेय धनबाद झारखण्ड

धनबाद उपायुक्त संदीप सिंह द्वारा भागा स्टेशन पीडीएस दुकान का औचक निरीक्षण किया गया। शुक्रवार को यह खबर फैलते ही पीडीएस दुकानदारों के बीच हड़कंप मच गया। उपायुक्त ने दुकान संचालक से स्टॉक की जानकारी एवं लाभुकों से वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। लाभुको से समय पर, सही मात्रा में राशन एवं रुपए आदि लेने की जानकारी ली। निरीक्षण के उपरांत उपायुक्त ने बताया कि आपूर्ति विभाग सहित जिला स्तर के अन्य विभाग के पदाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारियों द्वारा पीडीएस दुकानों का निरीक्षण किया जा रहा है इस निरीक्षण के दौरान अगर कोई पीडीएस दुकानदारों के विरुद्ध शिकायत मिली तो संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध उचित कार्यवाही की जाएगी। जिले एवं प्रखंडकके सभी पदाधिकारी निरीक्षण कर मुख्यालय को रिपोर्ट समर्पित करेंगे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button