राज्यशिक्षाहिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh News उद्योग मंत्री ने श्याम लाल पुंडीर द्वारा संपादित ‘‘देश की आवाज पुस्तक’’ का किया विमोचन

रिपोर्टर राजेंद्र सिंह सिरमौर हिमाचल प्रदेश

नाहन उद्योग, संसदीय कार्य एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने भरली कॉलेज के वार्षिक समारोह में श्याम लाल पुंडीर द्वारा संपादित ‘‘देश की आवाज’’ शीर्षक से प्रकाशित पुस्तक का विमोचन किया। उद्योग मंत्री ने लेखक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस पुस्तक के माध्यम से पाठकों को हिमाचल के ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों की अच्छी और महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल होंगी। इस पुस्तक के संपादक श्याम लाल पुंडीर सिरमौर जिला के पांवटा के रहने वाले हैं। इस पुस्तक में उन्होंने देव भूमि हिमाचल के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के इतिहास का जिक्र किया है। विमोचन के उपरांत पुस्तक समारोह में भी वितरित की गई।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button