ब्रेकिंग न्यूज़

सत्ता को जो हिलाए, पत्रकार वही है : हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों का हुआ सम्मान

गोण्डा, मनकापुर /हिंदी पत्रकारिता दिवस के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय पत्रकार संघ मनकापुर द्वारा शनिवार सायंकाल इंद्रलोक पैलेस में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारों, समाजसेवियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह, प्रमाण पत्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार राकेश सिंह तथा विशिष्ट अतिथि श्रीमती सरस्वती तिवारी रहीं। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी एवं साहित्यकार आर. के. नारद ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से हुआ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद प्रतिनिधि कमलेश पांडे ने कहा कि पत्रकार समाज का सजग प्रहरी है। वह अन्याय के खिलाफ संघर्ष कर दीन-दुखियों को न्याय दिलाने का कार्य करता है। पत्रकारों द्वारा समाज की सेवा सराहनीय और लोकतंत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर साहित्यकार आर. के. नारद ने अपनी कविता के माध्यम से पत्रकारों की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा—

“सत्ता को जो हिलाए, पत्रकार वही है,

चट्टान से टकराए, पत्रकार वही है।

अन्याय का जो डटकर करता है मुकाबàaàaला,

इंसाफ जो दिलाए, पत्रकार वही है।”

कविता की प्रस्तुति पर उपस्थित लोगों ने जोरदार तालियों से स्वागत किया, जिससे पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय पत्रकार संघ जनपद गोंडा के अध्यक्ष रईस अहमद, नगर पंचायत मनकापुर अध्यक्ष दुर्गेश कुमार ‘बबलू सोनी’, सभासद वैभव सिंह, अखंड प्रताप सिंह, राकेश श्रीवास्तव, रेहान रजा, जिताऊ राम मौर्य, संतोष शुक्ला, प्रेमचंद चौहान, रामगोपाल, एच.पी. ओझा, राजेश गिरी, सरोज मौर्य सहित बड़ी संख्या में पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय पत्रकार संघ मनकापुर के अध्यक्ष श्रवण कुमार एवं इमरान अहमद के नेतृत्व में किया गया।

रिपोर्ट : प्रदीप वर्मा, मनकापुर (गोंडा)

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button