ब्रेकिंग न्यूज़

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बैटरी रिक्शा पलटा, चालक घायल

तेज रफ्तार कार की टक्कर से बैटरी रिक्शा पलटा, चालक घायल

 

वजीरगंज (गोंडा)। थाना वजीरगंज क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक बैटरी रिक्शा पलट गया, जिससे चालक घायल हो गया तथा वाहन और उसमें लदा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बोरिहा, थाना इटियाथोक निवासी मनीराम पुत्र कुम्भी कोरी ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका बैटरी रिक्शा (संख्या UP 43 CT 331…) उनका पुत्र गौतम चला रहा था। गौतम वजीरगंज से महाराजगंज की ओर प्लास्टिक पाइप एवं अन्य सामान लेकर जा रहा था।

आरोप है कि 31 मई 2026 को शाम करीब 5 बजे सब्जी मंडी भूगोहर के पास अयोध्या-गोंडा मार्ग पर पीछे से आ रही कार (संख्या UP 32 PC 6459) के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बैटरी रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रिक्शा पलट गया और चालक गौतम घायल हो गया। दुर्घटना में रिक्शा तथा उसमें लदा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया।

पीड़ित मनीराम ने पुलिस से मामले की जांच कर दोषी कार चालक के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने तथा हुए नुकसान की भरपाई दिलाने की मांग की है।जिसकी सूचना दिया सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीण सिंह पुत्र अशोक सिंह ने दिया

 

संवाददाता : प्रदीप कुमार वर्मा, गोंडा

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button