राजस्थानराज्य

Rajasthan News सोशल मीडिया पर नकली नोट बेचने वाले को पकड़ा, फर्जी ग्राहक बनकर किया संपर्क

रिपोर्टर नगेंद्र कुमार बाघोली झुंझुनू राजस्थान

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अपने इंस्टाग्राम आई डी और व्हाट्सएप के जरिए ₹100 और ₹500 के नक़ली भारतीय नोट बेचने वाले के आरोप में 22 वर्षीय ठग बाड़मेर के मूलाराम को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान राजस्थान के बाड़मेर जिले के मूलाराम के रूप में हुई। आई एफ एस ओ के पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने कहा कि भारतीय सरकार के सिक्का और मुद्रा विभाग के उप सचिव से एक शिकायत प्राप्त हुई थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि एक इंस्टाग्राम आईडी उनके संज्ञान में आई है, जिस पर नकली भारतीय नोट भेज रहे हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button