महाराष्ट्रराज्य

Maharashtra News विश्व महिला दिवस मनाया

रिपोर्टर वहाब अली सैयद चंद्रपुर महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के चंद्रपूर जिले के मूल तहसील मे शिक्षण प्रसारक मंडल द्वारा संचालित कर्मविर महाविद्यालय मे विश्व महिला दिवस के उपलक्षमे कार्यक्रम का आयोजन किया गया।प्राचार्य डाँ अनिता वालके की अध्यक्षतामे आयोजित समारोहमे पुर्व छात्रा रजनी घुगरे , पुलिस काँन्स्टेबल वर्मा, कुलमेथे आदी सराहनिय कार्य करनेवाली महिलाओंको शाल श्रीफल देकर सन्मानित किया गया। रजनी घुगरे ने अपने जीवन का अनुभव बताते हुए आत्मविश्वास के साथ कार्य करनेकी सलाह दी।मुख्य अतिथी पत्रकार दिपक देशपांडे ने स्त्री का मतलब वात्सल्य, मांगल्य, मातृत्व, कतृत्व बताते हुए धैर्य , लगन और मेहनत के साथ कार्य करने पर सफलता मीलना संभव होता है,ऐसा बताया।

डाँ.वालके ने अपने अध्यक्षीय भाषण में महिलाओं के जीवन की दिशा बताते हुए पुत्री,बहन,माता,बहू , पत्नी आदि के रूप के बारे में कहा। पुरुष के सफलता के पीछे महिला का आधार महत्वपूर्ण माना गया है, इसी बात को ध्यान में रखते हुए समाज मे स्त्री का सम्मान करना जरूरी होता है, ऐसा बताया। इस समारोह की प्रस्तावना डॉ उज्ज्वला कापगते ने रखी। डॉ विभावरी हाते ने भी इस मौके पर मार्गदर्शन किया।समारोह का संचालन योगेश सिडाम ने तथा प्राजक्ता चौखुंडे ने आभार प्रदर्शन किया।
समारोह में कॉलेज के प्राध्यापक तथा छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button