राजस्थानराज्य

Rajasthan News सीकर को येलो सिटी बनाने की कवायद: मूक- बधिर बच्चों ने दीवारों पर उकेरी कलाकृतियां, दिया जा रहा है जागरूकता का संदेश

रिर्पोटर कपिल देव शर्मा सीकर राजस्थान

सीकर को येलो सिटी के रूप में पहचान देने के लिए नगर परिषद की ओर से शहर की दीवारों को येलो कलर से रंगवाया जा रहा है। साथ ही जागरूकता के लिए दीवारों पर कलाकृतियों को उकेरा जा रहा है। नगर परिषद की ओर से स्कूली छात्र-छात्राओं की चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा है। इसी के तहत गुरुवार को शहर के मुख्य मार्गों व सरकारी भवनों की दीवारों पर मूक-बधिर बच्चों ने विभिन्न प्रकार की कलाकृतियां दीवारों पर उकेरीं और चित्रकला के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया। सीकर को येलो सिटी बनाने की कवायद शुरू हो चुकी है।

आशा का झरना एनजीओ के अनेक मूक-बधिर बच्चों ने पुलिस नियंत्रण कक्ष, पुलिस अधीक्षक आवास, व कल्याण कन्या महाविधालय की दीवारों पर पर्यावरण और जल संरक्षण थीम, सेव गर्ल चाइल्ड, नशा मुक्ति, हेरिटेज पेंटिग व राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को उकेरा गया। इसके साथ ही तालीमून कुरान सीनियर सेकेंडरी मदरसा, की छात्राओं ने भी कलाकृतियां बनाई। नगर परिषद द्वारा आयोजित कराई जा रही इस चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेने वाले व प्रथम, द्वतीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जा रहा है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button