राजस्थानराज्य

Rajasthan News गोड़ परशुराम सेवा सिमिति का होली स्नेह व प्रतिभा सम्मान समारोह 12 को निमंत्रण पत्र भी किये जा रहे वितरण

रिपोर्टर विकास शर्मा नीमकाथाना राजस्थान

नीमकाथाना गोड़ परशुराम सिमिति नीमकाथाना की आम सभा का आयोजन ओमप्रकाश जोशी की अध्यक्षता मे किया गया सभा मे होली स्नेह मिलन व प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया जानकारी देते हुए धर्मेंद्र शर्मा व मुकेश शर्मा ने बताया कि सभा मे समिति दवारा परशुराम भवन निर्माण कि कार्य योजना पर चर्चा करते हुए स्नेह मिलन व प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया जिसमे गोड़ समाज अध्यक्ष नरेश शर्मा, विमल भारद्वाज को उक्त कार्यक्रम का संयोजक और अनिल बाबूजी को वित्तीय संयोजक, पं. विकास शास्त्री, पवन काका को सहसंयोजक नियुक्त किया गया साथ ही उपस्थित सदस्यों को कार्यक्रम के सफल क्रियान्वीति हेतु जिम्मेदारी दी गयी कार्यक्रम मे अंतिम भर्ती वर्ष मे चयनित सभी राजकीय कर्मिकों तथा बोर्ड परीक्षाओं मे 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विधार्थियो व एम बी एस JEE जैसी प्रतियोगिताओं मे चयनित अभ्यार्थियों को सम्मानित किया जायेगा

कार्यक्रम मे संरक्षक प्रोफेसर भवानी शंकर शर्मा, गोकुल चंद डोलिया,मुख्य अतिथि महेश शर्मा अध्यक्ष राज्य मंत्री राजस्थान कल्याण बोर्ड राजस्थान व क्षेत्रीय विधायक व व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेश मोदी होंगे आशीर्वाद संत बिहारी दास महाराज घुघड़ी धाम महावा का रहेगा अध्यक्ष डॉ देवकीनंदन तिवारी विशिष्ट अतिथि मंजू शर्मा,विजय हरितवाल,अंजनी कुमार शर्मा, पूर्व प्रधान व पीसीसी सदस्य कांता प्रसाद शर्मा, जिला झुंझुनू के अतिरिक्त जिला कलेक्टर जेपी गौड़, विप्र सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेश शर्मा, पंकज पलंगिया, नवीन शर्मा, दिनेश कांवट,अनिल चतुर्वेदी, पूर्व उप प्रधान रहे सुरेश जोशी बतौर अतिथि मौजूद रहेंगे इस मौके पर शशि शर्मा, नरेश शर्मा, अश्विनी भारद्वाज युवा मोर्चा नीमकाथाना अध्यक्ष अरविन्द शर्मा सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के पदाधिकारी व सदस्यों ने समाज बंधुओं को निमंत्रण पत्र भी दिये गए

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button