IC News and Media House Private Limited


छत्तीसगढ़राज्य

Chhattisgarh News अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डॉ. अर्चना श्रेया श्रीवास्तव को राष्ट्रीय गौरव नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया

राज श्री साहित्य अकादमी, छत्तीसगढ़ द्वारा

✍️ रिपोर्टर डॉ रमाशंकर श्रीवास्तव कांकेर छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति का गौरव बढ़ाने के लिए राज श्री साहित्य अकादमी,छत्तीसगढ़ द्वारा डॉ अर्चना श्रेया श्रीवास्तव दुर्ग छत्तीसगढ़ निवासी को राष्ट्रीय गौरव नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित करते हुए अकादमी के संरक्षक श्रीमती तनुश्री मिश्रा, संस्थापक राजेन्द्र कुमार पाण्डेय “राज” व अध्यक्ष पंकज जोशी

महासचिव ज्योति महाजन,महानिर्देशक मणीमाला शर्मा संचालिका रश्मि मृदुलिका सहित सभी अकादमी के पदाधिकारी व सदस्यों ने डॉ अर्चना श्रेया को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके यशस्वी जीवन की मंगलकामना किया गया! डाॅ. अर्चना श्रेया श्रीवास्तव प्राकृतिक चिकित्सक, समीक्षक, लेखक, गीतकार, कहानीकार, विचारक, चिंतक और संपादक विभिन्न संस्थाओं में लगभग 10 में अध्यक्ष पद पर आसीन रहकर साहित्यिक, धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक गतिविधियों का सफल आयोजन, अनगिनत पुरस्कार व अवार्ड विजेता, एक्सीलेंट लेडी 2001, समन्वय रत्न, ऋतंभरा सर्वश्रेष्ठ रचनाकार सम्मान प्रमुख है। विभिन्न समाचार दैनिक भास्कर से लेकर पत्रिका तक साहित्यिक व धार्मिक पत्रिका मे लेखन। सर्वश्रेष्ठ सम्पादिका पुरस्कार राज्यपाल और विधान सभा अध्यक्ष द्वारा सम्मानित आठ विश्व रिकॉर्ड प्राप्त। वर्तमान में अनेक साहित्यिक, धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं से जुड़कर कार्य कर रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय श्रेया क्लब, श्रेया क्लब, भगवत गीता परिवार और धार्मिक ग्रुप की संस्थापक साथ ही अनेक संस्थाओं में सह संस्थापक , पटल प्रभारी ,पटल व्यस्थापक और मुख्य पदों पे आसीन राष्ट्रीय व अन्तरराष्ट्रीय स्तर के पटल पर काव्यपाठ एवं अनगिनत सम्मान पत्र प्राप्त।स्पष्ट एवं सकारात्मक लेखन से कुरीति उन्मूलन व पर्यावरण प्रेमी। भगत सिंह ब्रिगेडियर परिषद की अध्यक्ष और सनातनी धर्म परिषद की आप साहित्य प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष है भारत माता संगठन की आप कर्नाटक प्रभारी हैं।साथ ही आप गायत्री परिवार में सहभागिता निभा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय श्रेया क्लब में आपका रोज कनिष्ठ वरिष्ठ रचनाकारों को लाइव आने का अवसर दिया जाता है। 82 सांझा संकलन तीन छप रही। खुद की थ्री इन वन साहित्यिक किताब अर्चनांजलि पाठकों को बहुत प्रिय है। खुद के संपादन में 7 सांझा संकलन 2 छपने को साथ हर माह ग्रुप की काव्य संग्रह, अनेकों काव्य संग्रह में भूमिका और समीक्षा लेखन ,भूमिका लेखन कई पब्लिकेशन के साथ मिलकर कार्य । गायत्री परिवार में महत्त्वपूर्ण भूमिका विभिन्न रचनात्मक व सेवा कार्य विगत 35वर्षों से निरंतर जारी सक्रिय कार्यकर्ता अनगिनत ई पत्रिका में रचनाओं का प्रकाशन। E पत्रिका का संपादन मासिक पत्रिका में भी लेखन अपना पूर्ण योगदान निभाती है अभी कुछ ही दिन पूर्व मे राजश्री साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ द्वारा आपको राजश्री साहित्य राष्ट्रीय स्वर्ण कमल सम्मान से विभूषित किया गया है! वर्तमान में वर्ल्ड टैलेंट इंटरनेशनल अवार्ड नेपाल में आयोजित होगी वहां भी चयनित किया गया है! इस सम्मान के लिए डॉक्टर अर्चना श्रेया श्रीवास्तव ने राजश्री साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को एवं सभी मित्र बंधुओं, भगिनीयों व स्नेही जनों को धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित किया है!

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button