IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : थाना नौतनवा पर आगामी त्योहारों के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी नौतनवा की अध्यक्षता में शांति समिति (पीस कमेटी) की बैठक आयोजित

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश

महराजगंज। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को थाना नौतनवा परिसर में एक शांति समिति (पीस कमेटी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत सिंह द्वारा की गई। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों और डिजिटल वोलिन्टियर्स ने भाग लिया।

शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था पर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

बैठक के दौरान क्षेत्राधिकारी नौतनवा ने उपस्थित सभी लोगों से संवाद स्थापित करते हुए त्योहारों को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की।सभी समुदायों से अपील की गई कि त्योहारों के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट शेयर न करने की सख्त हिदायत दी गई। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सतत निगरानी रखी जा रही है। बैठक के अंत में उपस्थित सभी संभ्रांत नागरिकों ने पुलिस-प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने और त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का आश्वासन दिया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button