IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : थाना ठूठीबारी पुलिस द्वारा 22 शीशी अवैध नेपाली शराब के साथ एक अभियुक्ता गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश

महराजगंज। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण, रोकथाम जुर्म जरायम तथा अवैध तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी निचलौल के कुशल पर्यवेक्षण में थाना ठूठीबारी पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान गड़ौरा बाजार से एक महिला को अवैध नेपाली शराब के साथ हिरासत में लिया गया।

अभियुक्ता के कब्जे से 22 शीशी (प्रत्येक 300 ML, कुल 6.6 लीटर) ‘किस-मिस सौंफ’ ब्रांड की अवैध नेपाली शराब बरामद की गई है। इस संबंध में थाना ठूठीबारी पर आबकारी अधिनियम की धारा 60/63 के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई ।

बरामदगी का विवरण:
• 22 शीशी (प्रत्येक 300 ML, कुल 6.6 लीटर) अवैध नेपाली शराब (ब्रांड: किस-मिस सौंफ)

अभियुक्ता का विवरण:

• शिल्पा पत्नी उमेश उर्फ सुन्नी, निवासी गड़ौरा बाजार, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज (उम्र करीब 30 वर्ष)

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:

• उ०नि० अनूप कुमार तिवारी, थाना ठूठीबारी, महराजगंज
• म०उ०नि० प्रियंका मौर्य, थाना ठूठीबारी, महराजगंज
• उ०नि० अजय कुमार यादव, थाना ठूठीबारी, महराजगंज
• का० निलेश पाण्डेय, थाना ठूठीबारी, महराजगंज

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button