Uttar Pradesh News : जनपद के समस्त थानों पर किया गया ‘संवाद दिवस’ का सफल आयोजन

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश
पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में आज जनपद के समस्त थानों पर ‘संवाद दिवस’ का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन के दौरान थाना कार्यालयों पर प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों द्वारा थाना परिसर में उपस्थित समस्त पुलिस कर्मियों के साथ बैठक की गई एवं विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत वार्ता की गई। प्रभारी निरीक्षकों एवं थानाध्यक्षों द्वारा उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए समस्त आदेशों/निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु उपस्थित पुलिस बल को निर्देशित किया गया। ड्यूटी के दौरान उच्च स्तर का अनुशासन बनाए रखने तथा जनता की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। संवाद दिवस के माध्यम से पुलिस कर्मियों को अपनी समस्याओं/सुझावों को निडर होकर अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर प्रदान किया गया, जिससे उनके मनोबल में वृद्धि हो सके।



Subscribe to my channel