
रिपोर्टर सुमित शर्मा रायसिंहनगर राजस्थान
रायसिंहनगर – सीमावर्ती गांव 79 एनपी में माकपा नेता कॉमरेड श्योपत मेघवाल का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत कर विधानसभा चुनाव में सहयोग व समर्थन करने का ऐलान किया ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कामरेड श्योपत मेघवाल ने भाजपा कांग्रेस की नीतियों पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि दोनो राज करने वाली पार्टियों ने सिंचाई परियोजना को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है यदि किसानों का संघर्ष नही होता तो खेती पूरी तरह चौपट हो जाती मेघवाल ने कहा कि मोदी सरकार ने बीएडीपी योजना को बंद करने सीमावर्ती क्षेत्र के विकास पर ग्रहण लगा दिया है ऐसे में सीमावर्ती क्षेत्र बेहद पिछड़ चुका है सिंचाई पानी, पेयजल, सड़क, शिक्षा व स्वास्थ्य को लेकर राजनीतिक लोग संजीदा नही है जबकि ये जनता की बुनियादी मांगे है उन्होंने कहा कि हम गांव गरीब व किसान की आवाज को सड़क से सदन तक ले जाने के लिए संकल्प बद्ध है लिहाज़ा इसके जनता के अपार समर्थन की उम्मीद करने है चुनाव प्रभारी रमेश पूनिया ने आह्वान किया कि राज करने वाली पार्टियों के धनबल की चकाचौंध में अब जनता संघर्ष को पसंद कर रही है यह हमारे क्षेत्र के लिए सुखद समाचार है इस दौरान पंचायत समिति डायरेक्टर निमी लाल,सुखविंद्रसिंह खोसा,रेशम सिंह,हर्ष खोसा,महेंद्र सिंह,दलीप सहारण,दुष्यंत जोशी, प्रमोद भाखर मंगल सिंह रंधावा,बलजिंद्र सिंह गिल,समेजा नहर चेयरमैन रघुवीर सिंह, निटा भुल्लर आदि साथ थे।

Subscribe to my channel