
रिपोर्टर सुमित शर्मा रायसिंहनगर राजस्थान
रायसिंहनगर – आगामी विधानसभा चुनाव हेतु माकपा ने 39 पीएस के युवा हर्ष खोसा को रायसिंहनगर तहसील का सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है यह जानकारी देते हुए चुनाव प्रभारी रमेश पूनिया के अनुसार माकपा द्वारा जनहित में जारी संघर्षों व कार्यक्रमों के प्रचार प्रसार को लेकर हर्ष खोसा व उनकी टीम काम करेगी उन्होंने कहा हर्ष खोसा की पार्टी के प्रति निष्ठा व समर्पण को देखते यह जिम्मेदारी दी गई है पूनिया ने पूरे विधानसभा क्षेत्र में युवाओं को राजनीतिक बदलाव की मुहीम में शामिल करने की घोषणा की उन्होंने कहा कि माकपा बूथ स्तर तक युवाओं को जोड़ने का काम करेगी वहीं हर्ष खोसा ने कॉमरेड श्योपत मेघवाल सहित माकपा नेताओं का आभार व्यक्त किया है हर्ष खोसा ने कहा वे माकपा द्वारा गांव, किसान के हित में लड़े गए संघर्षों को जन जन तक ले जाने में मेहनत व लगन से काम करेंगे हर्ष खोसा को रायसिंहनगर तहसील का सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किए जाने पर माकपा कार्यकर्ताओ ने शुभकामनाएं प्रेषित कर खुशी जाहिर की

Subscribe to my channel