राजस्थानराज्य

Rajasthan News 82 वर्षीय महिला की नहीं सुन रहा प्रशासन पुकार

रिपोर्टर सुमित शर्मा रायसिंहनगर राजस्थान

रायसिंहनगर.ग्राम पंचायत खाटा के बाहर ग्रामीणों का धरना आज 11 दिन भी जारी है. वही करीब 8 दिन से 82 वर्षीय महिला इंदिरा देवी भी अनसन पर बैठी है. प्रशासन द्वारा सुनवाई नहीं करने पर महिला द्वारा आज सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी पीड़ा रखी. धरने पर बैठे पुजारी रामचंद्र ने बताया कि ग्राम पंचायत का रिकॉर्ड उपलब्ध करवाने आरटीआई के तहत मांगी गई सूचना को प्रमाणित प्रति मानने वह अन्य मांगों को लेकर पंचायत मुख्यालय पर धरना लगाया गया है लगातार धरना प्रदर्शन के बाद भी प्रशासन की नींद नहीं खुली है वही आज 82 वर्षीय महिला द्वारा आमरण अनशन के दौरान सोशल मीडिया पर प्रशासन से पुकार लगाते हुए एक वीडियो वायरल किया है जिसमें उन्होंने अपने स्वास्थ्य का भी हवाला दिया है उन्होंने कहा कि लगातार उनके द्वारा अनशन करने के बाद भी प्रशासन द्वारा कोई सुध नहीं ली जा रही है.

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button