उत्तराखण्डराज्य

Uttarakhand News होली पर्व के दृष्टिगत शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु चलाये गये अभियान के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक

रिपोर्टर नारायण सिंह पिथौरागढ़ उत्तराखंड

पुलिस अधीक्षक महोदय पिथौरागढ़, श्री लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ श्री महेश चन्द्र जोशी, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन श्री परवेज अली के पर्यवेक्षण में होली पर्व के दृष्टिगत शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु चलाये गये अभियान के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ श्री मोहन चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व में कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अस्कोट श्री उमराव सिंह के नेतृत्व में कोतवाली अस्कोट पुलिस द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान होली पर्व पर उत्पात मचाकर शान्ति व्यवस्था भंग करने वाले दो लोगों को क्रमशः सुमित वर्मा पुत्र दिनेश लाल वर्मा निवासी पितरौटा, तथा विमल टम्टा पुत्र डंबर राम निवासी ग्राम देवल थाना अस्कोट पिथौरागढ़ को धारा 151 crpc के तहत गिरफ्तार किया गया। पिथौरागढ़ पुलिस की आम जनता से अपील है कि होली पर्व को शान्ति व सौहार्द पूर्वक मनायें किसी भी प्रकार का हुड़दंग करने वालों के विरूद्ध शख्त कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button