उत्तराखण्डराज्य

Uttarakhand News शादी का झासा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाले अभियुक्त को कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार.

रिपोर्टर नारायण सिंह पिथौरागढ़ उत्तराखंड

पिथौरागढ़ निवासी एक युवती ने कोतवाली पिथौरागढ़ में तहरीर दी कि निशान्त बोहरा ने उनके साथ शादी का झासा देकर शारीरिक शोषण किया । तहरीर के आधार पर कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 376 IPC के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया । पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ श्री लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ श्री मोहन चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व में टीम गठित की गयी । पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए दिनांक 06.03.2023 को अभियुक्त निशान्त बोहरा पुत्र श्री अर्जुन सिंह बोहरा निवासी दीगांस कठायत, पो0 भड़कटिया पिथौरागढ़ को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button