
रिपोर्टर गौतम कुमार झा बेगूसराय बिहार
बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। राज्य के अंदर शराब से जुड़े कोई भी कारोबार करने या इसके सेवन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाती है। ऐसे में होली को देखते हुए पुलिस को पहले से अधिक अलर्ट मोड पर रहने का आदेश दिया है। इस बीच इस कानून का मखौल उड़ा रहे एक मुखिया को पुलिस टीम द्वारा अरेस्ट किया गया है। मुखिया के आवास पर होली की पूर्व संध्या पर शराब पार्टी का आयोजन किया जा रहा था तभी पुलिस ने वहां रेड कर ग्रामीण मुखिया के घर से शराब की बोतल और कार को जब्त कर लिया है।



Subscribe to my channel