ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News पति की हत्या कर बाथरूम में दफना दी लाश-

रिपोर्टर गौरव सक्सेना जिला संवाददाता फर्रुखाबाद

कमोड के पांच फिट नीचे मिली डेड बॉडी। पुलिस हैरान। पति लोग परेशान। आगरा से बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। आरोप है कि रूबी नाम की महिला ने अपने पति सुरेंद्र शर्मा की हत्या कर दी और शव को घर के बाथरूम के फर्श के नीचे दफना दिया। हत्या के बाद आरोपी महिला ने पुलिस थाने पहुंचकर पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी। करीब 45 दिन तक चली पुलिस जांच के बाद मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने शक के आधार पर जांच आगे बढ़ाई तो कहानी पलट गई। बाथरूम का फर्श तोड़ा गया, जिसके नीचे से सुरेंद्र शर्मा का शव बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी पत्नी रूबी को गिरफ्तार कर लिया है।

इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। लोग हैरान हैं कि जिस पत्नी ने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई, उसी पर हत्या कर शव छिपाने का आरोप निकला।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button