महाराष्ट्रराज्य

Maharashtra News सिंदेवाही पुलिस का शहर में निकला रूट मार्च

रिपोर्टर वहाबअली सैय्यद चंद्रपूर महाराष्ट्र

सिंदेवाही पुलिस स्टेशन की ओर से आगामी आनेवाले त्योहारों के पार्श्वभूमि पर सिंदेवाही लोनवाही शहर में कायदा व सुव्यवस्था रखने के लिए पुलिस स्टेशन सिंदेवाही से सिंदेवाही लोनवाही शहर के मुख्य मार्ग होते हुए रूट मार्च निकाला गया. पुलिस स्टेशन सिंदेवाही के थानेदार तुषार चव्हान के प्रमुख उपस्थिति में रूट मार्च निकाला गया. थानेदार तुषार चव्हान ने सिंदेवाही तहसील व शहर में पुलिस का कड़ा बंदोबस्त रखा है. अचानक शहर से निकले रूट मार्च को देखते हुए लोगों को ऐसा व्यतीत हुआ कि कुछ बड़ा हादसा हुआ है, लेकिन कुछ देर के बाद यह पुलिस विभाग का रूट मार्च है, यह नागरिकों को पता चला. इस अवसर पर सिंदेवाही पुलिस स्टेशन के पुलिस उपनिरीक्षक सागर महल्ले, पुलिस उप निरीक्षक भास्कर ठाकरे, पुलिस गोपनीय विभाग के रणधीर मदारे, पुलिस हवलदार, पुलिस नाइक, पुलिस सिपाही तथा पुलिस कर्मचारी उपस्थित थे.

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button