महाराष्ट्रराज्य

Maharashtra News नागभीड पुलिस का शहर में निकला रूट मार्च

रिपोर्टर वहाबअली सैय्यद चंद्रपूर महाराष्ट्र

नागभीड पुलिस स्टेशन की ओर से आगामी आने वाले त्योहारों के पार्श्वभूमि पर नागभीड शहर में कायदा व सुव्यवस्था रखने के लिए पुलिस स्टेशन नागभीड से शहर के मुख्य मार्ग होते हुए रूट मार्च निकाला गया. पुलिस स्टेशन नागभीड के थानेदार योगेश घारे के प्रमुख उपस्थिति में रूट मार्च निकाला गया. थानेदार योगेश घारे ने शहर में पुलिस का कड़ा बंदोबस्त रखा है. अचानक शहर से निकले रूट मार्च को देखते हुए लोगों को ऐसा व्यतीत हुआ कि कुछ बड़ा हादसा हुआ है लेकिन कुछ देर के बाद यह पुलिस विभाग का रूट मार्च हाय यह नागरिकों को पता चला. इस अवसर पर नागभीड पुलिस स्टेशन के पुलिस उपनिरीक्षक, पुलिस हवलदार,पुलिस नाइक, पुलिस सिपाही तथा पुलिस कर्मचारी उपस्थित थे.

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button