Rajasthan News पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन ब्लॉक डग की बैठक का हूआ आयोजन
रिपोर्टर विनोद कुमार शर्मा झालावाड़ राजस्थान
डग- पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन ब्लॉक शाखा डग झालावाड़ का पंचायत समिति डग परिसर में बैठक का आयोजन किया गया, बैठक में संगठन के प्रदेश मंत्री गजेन्द्र आर्य, एवं चुनाव पर्यवेक्षक हेमंत मीणा मौजूद रहे, बैठक में उच्च स्तरीय अधिकारी द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के अनुसार ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया लोकतांत्रिक तरीके से आयोजन किया गया,
अध्यक्ष पद हेतु शंभूलाल मेघवाल, और आशिक गोरी का नाम प्रस्तावित किया गया, चुनाव पर्यवेक्षक द्वारा चुनाव प्रक्रिया अमल में लाई गई, अध्यक्ष पद के लिए 17 वोट लाकर शंभू लाल मेघवाल को विजय घोषित किया गया, वहीं उपाध्यक्ष पद पर आशिक गोरी, कोषाध्यक्ष पद पर राकेश कुमार नागर, महामंत्री रामेश्वरी सोनी को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया, बैठक के दौरान पंचायत समिति डग के सभी वरिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक, मौजूद रहे वही नवनियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, महामंत्री पद पर नियुक्त हुए पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया, वही कर्मचारियों को आ रही समस्याओं पर विचार विमर्श कर उन पर त्वरित कार्यवाही करने का संकल्प लिया गया।

Subscribe to my channel