ब्रेकिंग न्यूज़

Gujarat News अहमदाबादमें बढ़ते अपराध पर पुलिस का कहना ‘ऑल इस वेल’

रिपोर्टर वाघेला योगेश अहमदाबाद, गुजरात

अहमदाबाद में बढ़ते अपराध पर शहर पुलिस कमिश्नर जी. एस. मलिक का चौंकाने वाला बयान आया है। अहमदाबाद में पीसीबी की छापेमारी के दौरान एक बुजुर्ग की मौत के आरोप पर पुलिस कमिश्नरने बयान दिया और कहा कि घटना का पैनल पीएम कराने के निर्देश दिए गए है। पीसीबी टीमने मृतक के घर की नहीं, बल्कि उसके सामने वाले घर की जांच की। यह आरोप पुलिस को डराने के लिए लगाया गया है।

पुलिस कमिश्नरने दावा किया है कि अपराध दर में कमी आई है। पिछले 15 दिनों में बदमाशी की 9 घटनाएं हो चुकी हैं। इन घटनाओं के बावजूद पुलिस ने दावा किया है कि सब कुछ ठीक है। पुलिसने नाकामी का ठीकरा सीसीटीवी पर फोड़ा है।पिछले 25 दिनों में अपराध की 11 घटनाएं हुई हैं।

पुलिसने अपनी नाकामी का ठीकरा शहर में लगे सीसीटीवी पर फोड़ना शुरू कर दिया है। कमिश्नर ने कहा कि सीसीटीवी बढ़ने से अपराध दिखने लगा है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button