बिहारराज्य

Bihar News मजदूर के हमले मामले मेे अफवाह फैलाने में एक गिरफ्तार, चार पर दर्ज हुआ प्राथमिकी, अफवाह फैला कर कोई नहीं पाएगा, पुलिस की चौकसी बढ़ी।

तमिलनाडु मामले मेे बिहार पुलिस मुख्यालय काफी सख्त है, मजदूर के साथ किय गय खिलवाड़ को कतई पुलिस बर्दास्त नहीं करेगी।

रिपोर्टर दीपक कुमार मुज़फ़्फ़रपुर बिहार 

मुज़फ़्फ़रपुर । बिहार पुलिस ने चार पर प्राथमिकी दर्ज किए है , वहीं एक को गिरफ्तार किय गय है । अफवाह वाला वीडियो बना कर वायरल कर इतना बड़ा मामला बनाए जाने पर पुलिस करवाई आरम्भ कर दी है । तमिलनाडु में प्रवासी बिहारी पर हिंसात्मक वीडियो जारी करने को लेकर पुलिस की ओर से कार्रवाई की गयी है। इस मामले को लेकर एडीजी मुख्यालय जितेन्द्र सिंह गंगवार प्रेस वार्ता में जानकारी दिय की वायरल विडियो को लेकर आर्थिक अपराध इकाई के 10 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। इस टीम ने 30 विडियो की जांच की है। जिसमें 4 विडियो को अफवाह फैलाने वाला काफी खतरनाक माना गया है। इस मामले मेे 4 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। वहीँ जमुई के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक का नाम अमन कुमार बताया जा रहा है । एक विडियो में सुसाइड की घटना को तमिलनाडु से जोड़कर बनाया गया है। वहीँ बिहार झारखण्ड के लोगों के बीच आपसी विवाद को भी बताया गया की तमिलनाडु के लोग बिहार के लोगों को पीट रहे हैं ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button