
रिपोर्टर दीपक कुमार मुज़फ़्फ़रपुर बिहार
काफी जोरदार अभियान चला कर एक साथ एक बार है अभियान चला कर कई थानों के इलाके में छापा मार कर हंगामा कराने और होली पर्व मेे हुल्लर कराने की बुकिंग करने वाले अश्लील गाना बजाने वालो को जप्त किया गया है, पुलिस लगातार अभियान चला रही है, पुलिस किसी भी अवस्था में शांति पूर्ण पर्व सबकी सलामती मेे समापन करवाना चाहती है। अधिकांश बरे बरे घटना का मुख्य कारण डीजे और अश्लील गाना है।
मुज़फ़्फ़रपुर । बिहार के बेगूसराय जिला में पिछले चौबिस घंटों में कई इलाकों से कुल व्यालीस DJ को जप्त कर थाना लाया गया है। जिसमें जप्त सभी DJ संचालकों के विरूद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है । बताए जा रहे है कि यह होली मेे अस्लिल गाना ब्जा कर हंगामा कराने के फिराक में थे,होली पर्व को लेकर पूरे जिले में निरोधात्मक कार्रवाई की धारा-107 / 116 द0प्र0स0 के तहत कुल 3774 व्यक्तियों पर कार्रवाई की गयी है। जिसमें सबसे अधिक मुफसिल थाना में 326, छौड़ाही में 281, सा०कामल थाना में 236, बछवाड़ा में 225 एवं बलिया थाना में 203 व्यक्तियों से 01-01 लाख का बॉण्ड भराया गया है। सभी थाना / ओ०पी० में कुल 34 शांति समिति की बैठक की गयी है, जिसमें उपस्थित सभी माननीय / प्रबुद्ध सदस्यों से होली में शांति एवं सौहर्द बनाये रखने के लिए कहा गया है।
DJ पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। सभी थानों में डी०जे० संचालाकों का पूरा ब्यौरा रजिस्टर में अंकित कर लिया गया है। जिले में 491 डी0जे0 संचालाकों से द०प्र०स० की धारा 107 के तहत कार्रवाई करते हुए 05-05 लाख का बॉण्ड कराया गया है। जिसमें सबसे अधिक वीरपुर थाना में 65 साहेबपुर कमाल थाना में, 57, बलिया थाना में 30, मुफसिल थाना में 29, भगवानपुर में 26 व्यक्तियों को बॉण्ड डाउन कराया गया है । उपद्रव एवं अफवाह फैलाने वालों पर बेगूसराय पुलिस द्वारा होली समापन तक लगातार नजर रखेगी , इसके लिए शोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल में 24 घंटे प्रतिनियुक्ति की गयी है, जिसमें फेसबुक , ट्विटर वॉट्सएप समेत अन्य शोशल मीडिया साईड पर नजर रखी जा रही है। सभी थानों में बने कुल 36 साईबर सेनानी ग्रुप के द्वारा निगरानी की जा रही है। होली के मददेनजर जिले में विधि-व्यवस्था संधारण हेतु 407 स्थलों पर 1528 सशस्त्र बल, 1728 लाठी बल एवं 411 पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है। सभी थाना और ओ०पी० अध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि भीड़-भाड़ वाले स्थानों में प्रभावी गश्ती कराना सुनिश्चित करेंगे । वहीं बेगूसराय पुलिस ने डीजे बजने पर एक हेल्प नंबर जारी किया गया है , होली के अवसर पर आपके आस-पास DJ बज रहा हो तो Anti DJ Police Help Line No. 06243-230200 पर तुरंत सूचना दे। पुलिस द्वारा 05 मीनट के अंदर इनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी। एंटी डीजे पुलिस हेल्प लाइन नंबर 06243-230200 बेगूसराय पुलिस Cyber Cell व्हाट्सएप नम्बर – 8540036840 भी जारी किया गया है ।



Subscribe to my channel