
रिपोर्टर गौतम कुमार झा बेगूसराय बिहार
बेगूसराय जिले से इस वक्त की बडी खबर सामने आ रही है जहा दो वाहनों के आमने सामने भिड़ंत में एक पल्सर बाइक सवार अज्ञात व्यक्ति की जिंदा जलने से मौत हो गई। घटना बरौनी थाना क्षेत्र के एनएच 28 की है।जानकारी के अनुसार बाईक सवार अज्ञात व्यक्ति तेघड़ा की तरफ़ से एन एच 28 के रास्ते जीरोमाइल की ओर जा रहा था। और डीसीएम छः चक्का ट्रक जीरोमाइल गोल्मबर की तरफ़ से तेघड़ा की तरफ़ जा रहा था।जिस दौरान बरौनी थाना क्षेत्र अन्तर्गत असुरारी स्थित मां शैल सर्विस पैट्रोल पम्प एवं कार्बन फैक्ट्री गोदाम के बीच आमने सामने भिड़ंत हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी की बाइक में आग लग गया जिसमे बाइक सवार एक युवक जिन्दा जल गया। वहीं जली हुई पल्सर बाईक का गाड़ी नंबर BR09P2661 और डीसीएम छः चक्का ट्रक गाड़ी संख्या UP25BT1203 है। घटना की सूचना पाते ही स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर फायर ब्रिगेड बरौनी के मदद से आग पर काबू पाया गया ।जिससे ट्रक एवं जाम में फंसे हुए गाड़ी जलने से बाल बाल बच गया।वही मौके पर थानाध्यक्ष बरौनी रजनीश कुमार, थानाध्यक्ष एफसीआई ओपी पल्लव, जीरोमाइल ओपी चन्दन कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।



Subscribe to my channel