Uttar pradesh News दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर:
चीफ एडिटर आशीष रस्तोगी बिजनौर उत्तर प्रदेश
हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल, शादी समारोह से लौट रहे थे धामपुर इलाके में गुरुवार को दो बाईकों की आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार 3 लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
5 को गिरफ्तार किया:गन्ना समिति के चुनाव में दो पक्ष में हुई थी मारपीट, रायफल और बंदूक बरामद नजीबाबाद इलाके में सहकारी गन्ना समिति संचालक पद के चुनाव में कल हुए दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों के पास से रायफल और बन्दूक भी बरामद की है
एसपी ने दरोगा को किया सस्पेंड:चुनाव हिंसा मामले में बड़ी कार्रवाई , प्रशासन ने सुरक्षा तंत्र को दिए निर्देश धामपुर सहकारी गन्ना समिति के संचालक पद के चुनाव में मतदान के दौरान दो प्रत्याशियों, ओम प्रकाश सिंह और दयाशंकर राणा, के समर्थकों के बीच हिंसा की घटना सामने आई।एसपी बिजनौर अभिषेक झा ने कड़ी कार्रवाई करते हुए धामपुर की गौरबादल चौकी पर तैनात दरोगा को निलंबित कर दिया
चोरों ने एक घर को बनाया निशाना:जेवरात सहित नकदी पर किया हाथ साफ, पीड़ित ने दर्ज कराया मुकदमा चाँदपुर गांव इस्माइलपुर में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोर छत के रास्ते घर में घुसकर सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और अन्य जरूरी सामान चुरा ले गए। पीड़ित ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार 

Subscribe to my channel