Uttarakhand News होली पर्व के दृष्टिगत शराब पीकर हुड़दंग करने/ शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध पिथौरागढ़ पुलिस की सख्त कार्यवाही.
शराब के नशे में लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने पर कुल 06 लोगों को 151 सीआरपीसी के तहत तथा शराब पीकर वाहन चलाने पर 01 वाहन चालक को एम0वी0 एक्ट में गिरफ्तार कर वाहन किया सीज।

रिपोर्टर नारायण सिंह पिथौरागढ़ उत्तराखंड
पुलिस अधीक्षक महोदय पिथौरागढ़, श्री लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, होली पर्व के दृष्टिगत शराब पीकर हुड़दंग करने/ लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने तथा शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध विशेष चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिस क्रम में दिनांक- 03.03.2023 को उ0नि0 सुरेश कम्बोज, चौकी प्रभारी घाट, उ0नि0 अनिल आर्या, चौकी प्रभारी अस्कोट, उ0नि0 बसन्त टम्टा, कोतवाली डीडीहाट एवं हेड का0 बसन्त कुमार- HP-1 द्वारा अपने-अपने थाना/चौकी क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान शराब के नशे में लड़ाई-झगड़ा/ हो- हल्ला कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले कुल- 06 लोगों क्रमश: 1. केदार सिंह पुत्र नर सिंह, निवासी- फनतड़ा जमराड़ी पो0 बेड़ा जिला पिथौरागढ़ उम्र- 38 वर्ष, 2. दीपक सिंह पुत्र स्व0 त्रिलोक सिंह, निवासी- दौला पिथौरागढ़ उम्र- 27 वर्ष, 3. नरेन्द्र सिंह वल्दिया पुत्र गोविन्द सिंह वल्दिया, निवासी- पौंण पिथौरागढ़ उम्र- 43 वर्ष, 4. सुरेन्द्र सिंह कन्याल पुत्र गोपाल सिंह, निवासी- बाराकोट थाना अस्कोट जिला पिथौरागढ़ उम्र- 51 वर्ष, 5. विनय कुमार पुत्र हरीश प्रसाद, निवासी- नई बस्ती डीडीहाट उम्र- 19 वर्ष एवं 6. दिनेश सिंह नेगी पुत्र मोहन सिंह नेगी, निवासी- आठगाँव सिलिंग पिथौरागढ़ उम्र- 32 वर्ष, को शराब के नशे में लड़ाई-झगड़ा/मारपीट व हो- हल्ला कर शांति व्यवस्था भंग करने पर धारा- 151 सी0आर0पी0सी0 के तहत गिरफ्तार किया गया।
इसके अतिरिक्त उ0नि0 बसन्त पंत, कोतवाली पिथौरागढ़ द्वारा चैकिंग के दौरान वाहन चालक विक्रम सिंह मेहता पुत्र नारायण सिंह मेहता, निवासी- गोगना धनौला पोस्ट गुरना तह0 पिथौरागढ़ को शराब के नशे में वाहन चलाने पर गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया। इसी क्रम में जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने/ मिशन मर्यादा के तहत कुल- 130 लोगों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गयी। उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।


Subscribe to my channel