Chhattisgarh News जिला मुख्यालय में 5 नवम्बर को विभागीय प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन
एक नवम्बर से 6 नवम्बर तक जिला मुख्यालयों के समस्त शासकीय भवनों में रोशनी की जाएगी
ब्यूरो चीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़
बेमेतरा 15 अक्टूबर 2024/- छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय बेमेतरा पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा । जिला मुख्यालय में 5 नवम्बर को एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों की विभागीय प्रदर्शनी में उपलब्धियों, महत्वपूर्ण योजनाओं एवं सफल परियोजनाओं को विशेष रूप से प्रदर्शित की जाएगी। कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने आज यहाँ कलेक्ट्रेट की दिशा सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक में राज्योत्सव आयोजन को लेकर सभी तैयारियाँ गुणवत्तापूर्ण करने के निर्देश दिये।उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समिति भी गठित कर दी गयी है। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत श्री टेकचन्द्र अग्रवाल होंगे।वही एडीएम श्री प्रकाश भारद्वाज और एसडीएम बेमेतरा श्री घनश्याम तंवर सहायक नोडल अधिकारी होंगे। कार्यक्रम बेसिक मैदान में आयोजित होगा। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर स्थानीय कलाकारों, स्कूली बच्चों द्वारा 5 नवम्बर को एक दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह एक नवम्बर से 6 नवम्बर तक जिला मुख्यालयों के समस्त शासकीय भवनों में रोशनी की जाएगी। शासन की जनकल्याणकारी तथा हितग्राही मूलक योजनाओं से संबंधित कार्यक्रमों में लोगों को लाभान्वित किया जाएगा। बैठक में कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ सहित बेमेतरा ज़िले के धान ख़रीदी केंद्रों में भी अगले माह से ख़रीफ़ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो गयी। उन्होंने शत प्रतिशत किसानों का पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने का किसानों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो। समय रहते सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर ली जाये। उन्होंने होने चावल जमा की भी जानकारी ली।
बैठक के दौरान उन्होंने स्कूली बच्चों के जाती प्रमाण पत्र और आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ करें। बैठक में सीईओ ज़िला पंचायत श्री टेकचन्द्र अग्रवाल अपर कलेक्टर डॉ अनिल बाजपेयी,एडीएम प्रकाश भारद्वाज सहित ज़िला अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने साजा में सर्पदंश से दो भाइयों की मृत्यु को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित सभी अधिकारियों को लोगों को जागरूक करने की बात कही। कि लोगों को जागरूक करें कि सर्पदंश के दौरान तुरंत संबंधित व्यक्ति को झाड़फूक,बैंगा,या झोलाछाप के चक्कर में ना पड़े । ऐसे संबंधित पीड़ित व्यक्ति को तुरंत नज़दीकी अस्पताल या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर इलाज कराये। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सक सहित स्वास्थ्य अमला मौजूद रहे।

Subscribe to my channel