बिहारराज्य

Bihar News हेडिंग-समस्तीपुर-दूधपुरा मार्ग के धर्मपुर बाजार मे जल जमाव कि समस्या बन चुकी है नासूर

रिपोर्टर चन्दन कुमार झा समस्तीपुर बिहार 

समस्तीपुर के धर्मपुर नगर मे मुख्य सड़क के दाहिने नाली के अवरुद्ध होने के कारण जल जमाव कि समस्या बनी रहती है। पानी से बदबू आने से लोगों को संक्रामक बीमारियां का भय सता रहा है। इससे लोगों मे रोष गहराता जा रहा है। इलाके के धर्मपुर नगर मे बीते कुछ वर्ष सड़क का निर्माण कराया गया था लेकिन जल निकासी कि व्यवस्था को ध्यान मे नही रखा गया था।जिससे पानी कि निकासी नही हो पा रही है वर्षों से नाली जाम है। इससे गंदा पानी सड़क के लेवल तक लबालब या इससे ऊपर दुकाने या घरों तक पहुंच जाता है। जिनका घर या दुकान यहाँ स्थित है वे इसी गंदे पानी के साथ रहने को मजबूर है। बारिश होने पर स्थिति और भी भयावह हो जाती है। पानी से बदबू आने से संक्रामक बीमारियों का भय सता रहा है। सफाई न होने से नालियां गंदगी से बजबजा रही है। हर साल नारकिये जीवन जी रहे शहर वसियों कि समस्यों का समाधान न होने से जिम्मेदारों के प्रति गुस्सा स्वभाविक है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button