
रिपोर्टर विकास शर्मा नीमकाथाना राजस्थान
नीमकाथाना होलिका दहन कब करें इस विषय पर नीम का थाना छावनी में स्थित श्री रघुनाथ जी मंदिर प्रांगण में एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन विद्ववत परिषद के तत्वाधान मे किया गया जिसमें नीमकाथाना क्षेत्र व छावनी के विद्वान् जनो एवं कर्मकांडी ब्राह्मणों ने भाग लिया संगोष्टी मे वीडियो कांफ्रेंस से अध्यक्षता करते हुए पं. बंशीधर पंचांग जयपुर के निर्णय कर्ता पं. दामोदर प्रसाद ने सभी उपस्थित ब्राह्मण जनों का आभार प्रकट करते हुए होलिका दहन की शंका समाधान करते हुए शास्त्रोंक्त कथनो और मतों को उचित बताया उन्होंने निर्णय सिंधु, धर्म सिंधु व बृहतराज का प्रमाण देते हुए कहा की उसमे साफ लिखा है यदा विशति पुछच मध्य रात्रो क्रम.
इस स्थिति मे प्रदोष काल मे किया गया होलिका दहन सौभाग्यम्प्रदायक होता है इस बार होली का दहन 6 मार्च को गोधूलि वेळा मे करना ही श्रेयकर है इसमें ही होना चाहिए जिसका समय पंचागानुसार सांय 6 बजकर 26 मिनिट से लेकर 6:38 तक है साथ ही शर्मा ने कहा कि शास्त्रों को मानना ही शास्त्र सम्मत है शास्त्रों की अवहेलना करना शास्त्रों की मर्यादाओ को तोडना है कदापि उचित नहीं है ऐसा करना बिलकुल गलत है सर्वविचार संगोष्ठी में पूर्व प्राचार्य पं. कैलास शर्मा छावनी, पं. बृज किशोर शर्मा,पूर्व प्रधानाध्यापक पं. विशम्भर शर्मा, पं. हरेंद्र जोशी, पं.मनोज गौड़, पं.पुरुषोत्तम जोशी, पं. राजनारायण शास्त्री, पं. ओमप्रकाश शर्मा, पं. अमित शास्त्री, पं.हेमंत भारद्वाज पं.बंटी शर्मा, पं. लीलाधर शास्त्री, पं. सुरेश शर्मा छावनी पंडित विकास शास्त्री नीमकाथाना, पं. धर्मराज शास्त्री, सहित अनेक कर्मकांडी ब्राह्मणों ने अपने मत व सहमति देते हुए उपस्थिति दर्ज करवाई पंडित सुशील शास्त्री ने सभी विद्वान जनों का धन्यवाद ज्ञापित किया

Subscribe to my channel